फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: परिक्रमा के बाद आराम करने लगा श्रद्धालु, आंख खुली तो उड़ गए होश

Tue, 07 Mar 2023 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

गिरिराज जी की परिक्रमा लगाने के बाद श्रद्धालु बुरी तरह थक गया, जिसके बाद आराम करने के लिए एक जगह रुक गया था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में गिरिराज जी की परिक्रमा लगाकर सुनसान जगह पर सुस्ताना श्रद्धालु को महंगा पड़ गया। चोर उनकी बाइक, मोबाइल फोन व अन्य समान चुरा ले गए।
विज्ञापन


सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त आगरा निवासी श्रद्धालु राजेंद्र सिंह रविवार को अपनी बाइक से गिरिराज जी की परिक्रमा करने आए थे। देर रात लौटते वक्त रास्ते में उनको थकान महसूस हुई तो गांव पालई के निकट बाइक खड़ी कर सुस्ताने लगे। इसी दौरान उनकी आंख लग गई। इस लाभ उठाते हुए चोर बाइक, मोबाइल फोन, व बाइक पर लटके बैग को चुरा ले गए।
विज्ञापन


पीड़ित राजेंद्र सिंह रात को अपने घर लौट गए। मंगलवार को अपनी पत्नी सहित गोवर्धन थाने पहुंच कर थाना प्रभारी को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया की घटना की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ससुर ने पानी पिलाकर किया दुष्कर्म: बहू की आपबीती, कार में लूटी मेरी अस्मत, पति को सुनाई दास्तां तो उसने भी...
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें