फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनावपूर्ण स्थिति में राशन डीलर का चुनाव संपन्न

विज्ञापन
मथुरा। गांव नगला बली कठैला में राशन डीलर के चुनाव के दौरान मौजूद लोग। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
बलदेव (मथुरा)। गांव नगला बली कठैला में तनावपूर्ण स्थिति में राशन डीलर का चुनाव हुआ। डीलर के चुनाव के लिए एक पक्ष की ओर से चोब सिंह व दूसरे पक्ष के राजकुमार ने एडीओ पंचायत, विनोद कुमार, सचिव सगीर अहमद व प्रधान संजय सिंह के समक्ष आवेदन किया।
विज्ञापन

राजकुमार पक्ष ने आरोप लगाया कि चोब सिंह ग्राम पंचायत सदस्य है। उसका आवेदन निरस्त किया जाए। इस पर दोनों पक्षों की ओर से काफी हंगामा हुआ। चोब सिंह पक्ष का कहना था कि उसने इस्तीफा दे दिया है। आखिर में चोब सिंह का आवेदन निरस्त कर प्रधान संजय सिंह व ब्लॉक की चयन टीम ने राजकुमार को डीलर बनाने का निर्विरोध प्रस्ताव पारित कर दिया।
चयन टीम का कहना था कि आवेदक किसी भी पद पर नहीं होना चाहिए, आवेदक चोब सिंह ग्राम पंचायत सदस्य है। उसका आवेदन निरस्त कर दिया है। राजकुमार के पक्ष में फैसला होने पर दोनों पक्षों के बीच में काफी देर हंगामा होता रहा। पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस ने एक पक्ष को दूसरे गेट से निकालना शुरू किया।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान रामवीर सिंह, अतर सिंह का कहना है जब चोब सिंह पक्ष ने इस्तीफा दे दिया फिर भी निष्पक्षता से काम नहीं हुआ। हम एसडीएम व डीएम से शिकायत करेंगे। मौके पर पुलिस, दो ट्रक पीएसी मौजूद थी। ज्ञात रहे तीन माह पूर्व नगला बली में धर्म सिंह उर्फ धर्मा राशन डीलर की आपसी लड़ाई में हत्या हो चुकी है। उनके स्थान पर नए राशन डीलर का चुनाव हुआ है। इससे पूर्व दो बार यह चुनाव प्रक्रिया निरस्त हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें