अप और डाउन लाइन में 400 मीटर ट्रैक पर टेंपररी स्लीपर्स लगाए गए हैं। इसके साथ क्रॉस ओवर बनाने का काम किया जाएगा। ओएचई डाली जाएगी। रेल हादसे के बाद से चारों लाइन अब चालू हो गई हैं। फिलहाल इन लाइनों पर कॉशन लगाया गया। हादसे वाले मार्ग पर सभी रेलगाड़ियां 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से निकाली जा रही हैं।