फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: वेबसाइट हैकर्स की तलाश में मारा छापा, हैकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसाना (मथुरा)। सरकारी वेबसाइट को हैक कर भर्ती कराने वाले हैकर्स की तलाश में दिल्ली एवं बरसाना पुलिस ने बरसाना देहात में दबिश दी। हैकर अपनी कोठी पर नहीं मिला। तलाशी में मिले संदिग्ध सामान को पुलिस साथ ले गई।
विज्ञापन

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा में सभी विभागों में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये लेकर विभागों की वेबसाइट को हैक करने वाले लोगों के खिलाफ भारत नगर थाना नई दिल्ली में 420 व 120 बी में मुकदमा दर्ज है। इन लोगों की तलाश में दिल्ली पुलिस के एसआई नवीन व अरुण कुमार, कांस्टेबल विकास, बरसाना पुलिस के एसआई प्रवीन यादव ने बरसाना देहात में हाल के कुछ वर्षों में करोड़ों की लागत से बनी कोठी जो ब्रजमोहन व मोनू नाम के व्यक्तियों ने बनवाई एवं तमाम जमीनों की खरीद-फरोख्त की। दोनों आरोपियों की तलाश में कार्रवाई की।
दिल्ली पुलिस के एसआई नवीन ने बताया कि यह लोग तमाम जगहों पर ऑफिस बनाकर छोटी नौकरी से लेकर आईएएस तक कि साइटों को हैक कर लोगों को परीक्षा पास कराने का ठेका लेते थे। हाल ही दिल्ली में एक भर्ती के दौरान इनका गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उनकी निशानदेही पर मास्टर माइंड का पता लगा। उसकी तलाश में बरसाना आकर दबिश दी है। कोई हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें