फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: राधाकृष्ण इंटर कॉलेज ने जीती जिला हॉकी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। स्वर्गीय मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम गणेशरा में 14 वर्षीय बालक जनपदीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों की छह टीमों ने प्रतिभाग किया। राधाकृष्ण इंटर कॉलेज की टीम विजेता व मांट क्षेत्र की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बेसिक शिक्षा परिषद से छाता क्षेत्र मांट तथा सम्मिलित विद्यालय डाइट मथुरा तथा माध्यमिक विद्यालय की ओर से जवाहर विद्यालय इंटर कॉलेज, ग्राम स्वाबलंबी विद्यालय इंटर कॉलेज छटीकरा, श्री राधा कृष्ण इंटर कॉलेज उस्फार की टीम ने प्रतिभाग किया। उद्घाटन जिला हॉकी संघ के सचिव शैलेश मिश्रा व जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बवानिया ने किया।
पहला मैच जवाहर विद्यालय इंटर कॉलेज व मांट क्षेत्र के विद्यालय जाबरा के मध्य खेला गया। इसमें मांट क्षेत्र के विद्यालय ने 3-0 से जीता। दूसरा मैच श्री राधाकृष्ण इंटर कॉलेज व छाता क्षेत्र के विद्यालय के मध्य खेला गया। जिसे श्री राधाकृष्ण इंटर कॉलेज उस पार ने 2-0 से जीता।
विज्ञापन

पहला सेमीफाइनल मैच ग्राम स्वावलंबी विद्यालय छटीकरा व मांट क्षेत्र की टीम के मध्य हुआ, जिसे मांट क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय जाबरा की टीम ने टाई ब्रेकर में जीता। दूसरा सेमीफाइनल उसपार के राधाकृष्ण इंटर कॉलेज की टीम ने 4-0 से सम्मिलित विद्यालय डाइट की टीम से जीता। प्रतियोगिता का फाइनल मैच श्री राधाकृष्ण इंटर कॉलेज उस्फार व मांट क्षेत्र की टीम के मध्य खेला गया। जिसे राधाकृष्ण इंटर कॉलेज उस्फार की टीम में 2-1 से जीता। मुख्य अतिथि हरीश कुमार सिंह ने विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
मांट के ब्लॉक पीटीआई हेमराज सिंह, माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रभारी सर्विस सोलंकी, सह सचिव अमित गौतम, विनोद पाल, शिवराज सिंह, गरुंभान सिंह, महेंद्र सिंह आदि थे। मैच में निर्णायक की भूमिका राहुल कुंतल, हिमांशु मेहरा, गौरव भारती व संदीप ने निभाई। संचालन पद्म सिंह कौन्तेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें