फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: दीवार पर लगे प्रत्याशी के पोस्टर पर चप्पल मारने पर झगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
टैंटीगांव (मथुरा)। गांव इरौली जुन्नारदार में दीवार पर लगे प्रधान पद के प्रत्याशी के पोस्टर पर युवक द्वारा चप्पल मारने का विरोध करने पर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले व पथराव हुआ। सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

गांव में चुनावों के दौरान प्रत्याशियों ने अपने-अपने पोस्टर दीवारों पर लगाए थे। शुक्रवार की रात एक मोहल्ले में दीवार पर प्रधान प्रत्याशी का पोस्टर लगा था। रात 10 बजे गांव का पंकज आया और दीवार पर लगे प्रधान प्रत्याशी के पोस्टर पर चप्पल मारने लगा। वहां खड़े प्रत्याशी के समर्थक नेत्रपाल ने इसका विरोध किया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
लाठी-डंडे चले व ईंट पत्थर फिंकने लगे। गांव में भगदड़ मच गई। एक पक्ष की ओर से अमन, शीतल, जयंती तथा दूसरे पक्ष के प्रेमनारायण, सचिन, राजेंद्र, पूजा सहित सात लोग घायल हो गए। कोतवाली प्रभारी प्रवीन पांडेय ने बताया है कि दो प्रधान प्रत्याशियों के समर्थकों में झगड़ा हुआ है। दोनों पक्षों के घायलों को अस्पताल भेजा गया है। चार लोगों को हिरासत में लिया है। तहरीर आने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें