फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: पुलिस ने की थी फायरिंग, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
राया (मथुरा)। गांव अजुर्नियां में मतदान के दौरान साइड न देने पर हुई कहासुनी के बाद पुलिसकर्मी ने रायफल से फायरिंग की थी। इसका वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने एसआई को निलंबित कर दिया है। पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस ने बाइक सवार का शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया था।
विज्ञापन

गांव अर्जुनियां में मतदान के दिन हरेंद्र पत्नी के साथ बाइक से जा रहा था। सामने से स्कॉर्पियो आ गई। इसमें पुलिसकर्मी बैठे थे। हरेंद्र ने स्कॉर्पियो को देखकर बाइक साइड से लगा ली। उसके बाद भी पुलिसकर्मियों ने हरेंद्र से बाइक पीछे लेने को कहा। इसी बात पर कहासुनी हो गई। तभी एक पुलिसकर्मी ने रायफल से फायरिंग कर दी। एसआई आराम सिंह और पुलिसकर्मी, हरेंद्र को घसीटते हुए थाना राया ले गए। यहां पर लाकर हवालात में बंद कर दिया, बाद में हरेंद्र का शांतिभंग में चालान कर दिया। दूसरे दिन जब पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी ने एसआई को निलंबित करते हुए पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें