फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा : आंदोलन कर रहे किसान नेताओं की संपत्ति की हो जांच: भानु प्रताप

विज्ञापन
मथुरा। बरसाना में पत्रकारों से बात करते भाकियू भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह व अन्? - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
बरसाना (मथुरा)। कृषि कानूनों को लेकर आंदोलन कर रहे किसान नेताओं की संपत्ति की जांच होनी चाहिए। अधिकांश किसान नेता सिर्फ इसलिए आंदोलन कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें विपक्षी दलों द्वारा रुपया दिया जा रहा है। यह बात भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही।
विज्ञापन

चिल्ला बॉर्डर से लौटे राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने शनिवार को कस्बे के माधव गार्डन में बात करते हुए आंदोलन कर रहे किसान नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमें लगा कि हम देश के किसानों के लिए आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन 26 जनवरी की घटना के बाद हमें शर्म महसूस हुई कि हम देश के किसानों के लिए नहीं गुंडों के पक्ष में आंदोलन कर रहे थे। देश के स्वाभिमान लाल किले पर जिस तरह से खालिस्तानी झंडा फहराया गया। यह काम देश का किसान नहीं कर सकता, सिर्फ गुंडे कर सकते हैं।
उन्होंने भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि उनका काम तो सिर्फ रुपये लेकर आंदोलन करना था। यह संगठन बाबा टिकैत के समय तक किसानों के हित में काम करता था, लेकिन अब खुद के हित में काम करता है। किसान यूनियन भानु आज भी किसानों के साथ खड़ा है। मथुरा प्रशासन को चेतावनी दी है कि बरसाना क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि से किसानों के नुकसान की जल्द भरपाई न हुई तो कलक्ट्रेट पर धरना दिया जाएगा। राजेंद्र सिंह, संजय सिंह, मोहनश्याम ठाकुर, महेंद्र गुर्जर, नवल सिंह, राजेंद्र, ओमप्रकाश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें