फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: छमाही परीक्षा के अंक तैयार करने में जुटे निजी विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के रद्द होने के बाद बोर्ड के अंक तैयार करने की आपाधापी चल रही है। अगर माध्यमिक शिक्षा परिषद छमाही परीक्षा के आधार पर बोर्ड के नंबर अपलोड करने पर विचार करता है, तो जिले के हाईस्कूल और इंटर के 888 प्राइवेट छात्रों के लिए दिक्कत खड़ी हो सकती है। इनके लिए बोर्ड को नए सिरे से विचार करना होगा। इसके अलावा कुछ निजी विद्यालयों को भी छमाही परीक्षा न आयोजित कराए जाने के कारण दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। यह स्कूल छमाही परीक्षा अंक तैयार करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

दरअसल, प्राइवेट छात्रों की छमाही परीक्षा आयोजित नहीं की जातीं। प्राइवेट बोर्ड परीक्षा रजिस्ट्रेशन होने के बाद विद्यार्थी सिर्फ प्रवेश पत्र प्राप्त कर परीक्षा देने के लिए सेंटर पर जाता है। जिले में हाईस्कूल के 82 और इंटर के 806 छात्र हैं, जो कि प्राइवेट हैं। करीब 399 निजी इंटर और हाईस्कूल कॉलेज संचालित हैं। कुछ विद्यालय कक्षा 9 से लेकर 12 तक के रजिस्ट्रेशन के दौर में ही छात्रों को स्कूल में बुलाते हैं।
निजी विद्यालय जांच से बचने के लिए अधिकतर विद्यालयों ने छात्रों को पेपर और कॉपी देकर घर से बहुत कुछ लिखकर लाने को कहा है। 59 हजार छात्रों के अंक तैयार करने में जुटे निजी विद्यालय जिले में 399 निजी विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में सरकारी स्कूलों से भी अधिक छात्रों ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। अब यह निजी विद्यालय 10वीं के 21 हजार 256 छात्र एवं 10 हजार 747 छात्राओं के प्री अंक अपलोड कर रहे हैं। इसी प्रकार 12वीं के 18 हजार 681 छात्र एवं 8 हजार 610 छात्राओं के अंक तैयार अपलोड़ करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी शासन स्तर से ऐसा कोई आदेश नहीं आया है। छमाही और 9वीं तथा 11वीं की परीक्षाओं के अंक अपलोड करने के लिए विद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं।
- राजेंद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, मथुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें