फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: प्राइवेट बस में लगी आग, सवारियों ने खिड़कियों के शीशे तोड़कर बचाई जान

विज्ञापन
मथुरा। एक्सप्रेसवे पर आग लगने से जली बस। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
नौहझील (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात नोएडा से आगरा की ओर सवारियां लेकर आ रही प्राइवेट बस में अचानक टायर गर्म होने से आग लग गई। आग लगती देख चालक ने बस को सड़क किनारे रोक लिया। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और खिड़कियों के शीशे तोड़कर नीचे कूदने लगे। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन बस जल गई।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात जालंधर से सवारियां लेकर प्राइवेट बस यमुना एक्सप्रेसवे पर होकर रायबरेली जा रही थी। रात दो बजे थाना नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 68 के निकट बस के टायरों से निकली चिंगारी से आग लग गई। जब चालक की नजर पहियों में लगी आग पर पड़ी तो उसने बस को सड़क किनारे रोक लिया। बस में आग की सूचना से यात्रियों में खलबली मच गई। वह खिड़की के शीशे तोड़कर नीचे कूदने लगे। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मी फायर बिग्रेड के साथ पहुंच गए लेकर तब तक बस पूरी जल चुकी थी, वहीं बस में रखा यात्रियों का सामान भी जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें