फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा : रोहतक हत्याकांड ने छीन लिया मथुरा की होनहार बेटी को

विज्ञापन
मथुरा: पूजा पहलवान फाइल फोटो - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। रोहतक के जाट कॉलेज अखाड़े में शुक्रवार की शाम हुए हत्याकांड में मथुरा के लोगों ने होनहार पहलवान को भी खो दिया। पूजा की मौत से उसके पैतृक गांव से लेकर साथी पहलवानों में दु:ख है। सभी ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

मथुरा के सिहोरा गांव की बेटी पूजा ने अपने गुरु शिवाले पहलवान के सानिध्य में पहलवानी के दांवपेंच के गुर सीखे। ब्रज की मिट्टी से निकली पूजा ने छोटी सी उम्र में कई खिताब अपने नाम किए और राज्य स्तर पर अपना दबदबा कायम रखा। 26 से 28 जनवरी 2020 के बीच पटना में हुई प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। जनपद की होनहार महिला पहलवान की हत्या से उनके गांव सिहोरा ही नहीं बल्कि जनपद में भारी नाराजगी है। पूजा के पिता रामगोपाल तोमर ने कहा कि हत्यारोपी सुखविंदर की शिकायत करना इतना भारी पड़ा कि उसने बेटी के साथ कई लोगों की जान ले ली।
कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष वैद्य हरिओम चतुर्वेदी ने कहा कि पूजा के हत्यारों का मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाना चाहिए। संघ के महासचिव जर्नादन शर्मा ने हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। याद रहे कि शुक्रवार की शाम रोहतक के जाट कॉलेज अखाड़े के कोच मनोज से पूजा ने सुखविंदर की शिकायत की थी। शिकायत में बताया था कि सुखविंदर उसे परेशान कर रहा है। इसी के बाद ही सुखविंदर ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें