फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: जनपद के नौ केंद्रों पर पॉलीटेक्निक परीक्षाएं शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोर्सेज की सेमेस्टर परीक्षाएं मंगलवार को शुरू हो गईं। जनपद के करीब आधा सैकड़ा पॉलीटेक्निक कॉलेजों के ३८५७ छात्र-छात्राएं इन परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं। ये परीक्षाएं जनपद में नौ केंद्रों पर आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन

कोविड की तीसरी लहर के मद्देनजर उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा परिषद ने इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोर्सेज की परीक्षाएं जनवरी में टाल दी थीं। बगैर परीक्षा के ही संबंधित छात्रों को आगामी सेमेस्टर का अध्ययन शुरू करा दिया था। अब कोविड की स्थिति सामान्य होने पर यह परीक्षाएं शुरू हो गई हैं।
मंगलवार को जनपद के नौ केंद्रों पर परीक्षाएं हुई। इसमें प्रथम, तृतीय और पांचवें सेमेस्टर के परीक्षार्थी शामिल हुए। इसमें प्रथम पाली सुबह ९ से ११.३० बजे, द्वितीय पाली की दोपहर २ से ४:३० बजे तक परीक्षा आयोजित की गई। परिषद ने उपरोक्त परीक्षा के लिए नोडल अफसर और प्रशासनिक स्तर पर मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें