गांव हाथिया में गैंगस्टर की संपति को कुर्क करते एसडीएम एवं सीओ गोवर्धन।
- फोटो : MATHURA
बरसाना (मथुरा)। गांव हाथिया में एसडीएम तथा सीओ के नेतृत्व में गैंगस्टर एक्ट के आरोपी की 18.30 लाख रुपये की संपत्ति को थाना बरसाना पुलिस ने कुर्क कर ली।
गांव हाथिया सक्रिय अपराधियों का गढ़ माना जाता रहा है। ओएलएक्स एवं ऑनलाइन टटलू से विख्यात हाथिया के अपराधियों ने देश के विभिन्न राज्यों में ठगी की वारदातों को अंजाम देकर अवैध संपत्ति अर्जित की है।
शासन के निर्देश पर एसडीएम संदीप वर्मा व सीओ गौरव त्रिपाठी ने कुख्यात अपराधियों की कुंडली खंगाल कर बरसाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। शनिवार को एसडीएम संदीप वर्मा, सीओ गौरव कुमार बरसाना पुलिस के साथ गांव हाथिया पहुंचे। उन्होंने मुनादी करा कर कुख्यात अपराधी जुवैर उर्फ कोकिला की 18.30 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क कराई।
एसडीएम संदीप वर्मा की मौजूदगी में गांव हाथिया में कुख्यात अपराधी गैंगस्टर जुवैर उर्फ कोकिला की 18.30 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क कराई गई है।
- गौरव कुमार त्रिपाठी, सीओ गोवर्धन।