फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मथुरा पुलिस ने एक दिन बाद मनाई होली

विज्ञापन
मथुरा। पुलिस लाइन में कपड़े उतारकर डीजे की धुन पर थिरकते पुलिसकर्मी। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। होली के एक दिन बाद पुलिसकर्मियों ने भी रंगोत्सव का लुत्फ उठाया। पुलिस लाइन समेत जिले के विभिन्न थानों में उत्सव मनाया गया। डीजे की धुन पर थानेदार व पुलिसकर्मी जमकर झूमे। किसी ने नागिन डांस किया तो कोई कपड़े उतारकर होली के रंग में सरोबार दिखा।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न थानों का यही हाल रहा है। रविवार को पुलिस लाइन स्थित यातायात कार्यालय पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने डीजे की धुन पर जमकर कपड़े उतारकर डांस किया। रंगों में सराबोर पुलिसकर्मियों के चेहरे एक जैसे ही नजर आ रहे थे। भाईचारे के साथ एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
खास बात यह रही कि इस बार होली और रमजान का जुमे की नमाज एक साथ रही। इसलिए पुलिस ने पहले शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनी ड्यूटी पूरी की। जनता की होली के दौरान सतर्क रहकर सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित किया। सब कुछ शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने के बाद ही पुलिसकर्मियों ने अपनी होली का जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें