फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात से पहले बवाल: मथुरा में दूल्हे की घुड़चढ़ी के दौरान जमकर चले लाठी-डंडे, घायल हुआ छह घराती; जानें मामला

Sat, 24 Jun 2023 12:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

दूल्हे की घुड़चढ़ी के दौरान हुए झगड़े से अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान लाठी-डंडे चले तो बरातियों को दौड़ लगानी पड़ गई। बमुश्किल मामला शांत हो सका। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। 
 
विज्ञापन
बरात से पहले बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत नगला भूप सिंह खंड भद्रवन में पुरानी रंजिश को लेकर एक ही परिवार के लोगों में बरात चढ़ने के दौरान झगड़ा हो गया। झगड़े में जमकर लाठी-डंडे चले और मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन से अधिक घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया और दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाना मांट में तहरीर दी है।

ये है मामला 

थाना मांट के गांव नगला भूपसिंह में कुमरपाल की बेटी की शादी थी और बारात चढ़कर दरवाजे पर आ रही थी, तभी पुरानी रंजिश को लेकर कुमर पाल और उसके चचेरे भाई चंद्रपाल के बीच झगड़ा हो गया। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले और मारपीट हो गई। शादी के दौरान हुए इस बवाल से अफरा-तफरी मच गई। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्यार नहीं साजिश: आईएएस अधिकारी समझ जीएसटी अधिकारी ने जिस युवती से की शादी, सच पता चला तो छूटे पसीने

विज्ञापन

दोनों ओर से की गई शिकायत

बताया गया है कि झगड़े में चंद्रपाल की तरफ से एवं उसकी पत्नी श्रीमती, प्रेमवीर, रमेश घायल हो गए, जबकि कुमरपाल की तरफ से कन्हैयालाल, लकमल सिंह आदि घायल हो गए। घायल अपनी-अपनी फरियाद लेकर थाना मांट पहुंचे। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांट पर भर्ती कराया। मांट थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़ें - मोबाइल चार्जर ने ली सिपाही की जान: बैरिक में लगा जोरदार करंट, उपचार के लिए ले जाते समय मौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें