फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: पुलिस प्रशासन व आबकारी अधिकारी ने शराब की दुकानें की चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद पुलिस-प्रशासन और आबकारी विभाग शनिवार को हरकत में दिखा। शहर समेत देहात की शराब दुकानों पर चेकिंग की। कई दुकानों पर कमियां पाए जाने पर उन पर जुर्माना भी ठोका गया। हिदायत दी गई कि हरियाणा आदि के ब्रांड बेचे गए तो दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने जनपद पुलिस को सतर्क और सजग करते हुए चेकिंग अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। सिटी मजिस्ट्रेट जवाहरलाल श्रीवास्तव, सीओ सिटी वरुण कुमार सिंह और आबकारी निरीक्षक अशोक श्रीवास्तव ने शहर में देशी शराब की आठ दुकानों को चेक किया।
कुछ खामियां पकड़े जाने पर ऐसे दुकानदारों पर करीब पांच हजार रुपये का जुर्माना किया। सीओ सिटी ने बताया कि हर हाल में सुबह-शाम शराब की दुकानों को खंगालेगी। उधर, थाना गोविंदनगर प्रभारी निरीक्षक एमपी चतुर्वेदी ने मसानी चौराहे पर मॉडलशॉप पर चेकिंग की। हालांकि सबकुछ सही पाए जाने के बाद भी एसएचओ ने चेतावनी दी कि मिलावट या दूसरे राज्य की शराब की कतई बिक्री न की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें