फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: सफाईकर्मियों ने नाव में बैठकर की यमुना में सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। यमुना में यकायक जल कम होने से निकली गंदगी की जानकारी से नाराज नगर आयुक्त अनुनय झा के निर्देश पर शनिवार को निगम के सफाई कर्मियों ने विश्राम घाट के सामने नाव में बैठकर काफी देर तक सफाई कार्य किया। हालांकि यमुना का जलस्तर बढ़ने से सफाई कार्य में दिक्कत आई, फिर सफाईकर्मी जुटे रहे। यमुना में ऊपर तैर रही फूल, माला, पॉलिथीन आदि को हटवाया गया, वहीं औजारों से घाट पर जमी गंदगी निकाली गई।
विज्ञापन

पर्यवेक्षक दीपक कुमार सिंह ने बताया कि समूचे घाटों पर सफाई करा दी गई है। घाटों से नीचे सीढ़ियों पर दिखाई दे रही गंदगी को लोहे के पंजों से निकलवाया गया है। अब सफाई कार्य पुन: थोड़ा जल कम होने के पश्चात ही चलाया जा सकेगा। नमामि गंगे योजना के तहत शहर के घाटों पर लगे सफाई कर्मियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी हालत में पॉलिथीन, कचरा यमुना में प्रवाहित नहीं होना चाहिए। ऐसे निर्देश नगर आयुक्त ने दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें