नौहझील सीएचसी पर कार्य बहिष्कार कर नारेबाजी करते फार्मासिस्ट।
- फोटो : MATHURA
नौहझील/राया (मथुरा)। सीएचसी नौहझील पर फार्मासिस्टों ने दो घंटे तक हड़ताल की। हड़ताल के दौरान दो घंटे तक मरीजों को दवाइयां वितरित नहीं हुईं।
कई मरीजों को बिना दवा लिए ही वापस लौटना पड़ा। डिप्लोमा एसोसिएशन के देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर दो घंटे की हड़ताल की गई है। सरकार से 20 सूत्री मांगों को पूरी करने की मांग को लेकर हड़ताल की गई। हड़ताल 16 दिसंबर तक दो घंटे की जाएगी। देवेंद्र सिंह यादव, हरेंद्र कुमार वार्ष्णेय, शिवकुमार शर्मा, मनोज कुमार आदि थे।
इधर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राया में भी दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल की गई। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरबी श्रीवास्तव ने बताया कि एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर दो घंटे की हड़ताल सरकार से 20 सूत्री मांगों को पूरी करने के लिए की गई। आकाश अग्रवाल, कृष्णकांत, ऋषि, प्राची, विकास अन्य लोग मौजूद थे।