फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: एक सप्ताह सांसद हेमामालिनी मथुरा में

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सांसद हेमा मालिनी एक सप्ताह मथुरा में रहेंगी। तीन जनवरी की रात को सांसद मथुरा आ जाएंगी। इसके बाद ११ जनवरी तक मथुरा में रहकर जनता की समस्याओं के संग विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन

सांसद प्रतिनिधि जर्नादन शर्मा ने बताया कि तीन जनवरी की रात सांसद वृंदावन में आवास पर पहुंच जाएंगी। चार जनवरी को पूर्वाह्न ११:३० बजे सांसद फरह के दीनदयालधाम में नाबार्ड और आर्यावर्त बैंक के मेला में लोन वितरित कार्यक्रम में रहेंगी।
पांच जनवरी को जनपद के विभिन्न गांवों में दौरा करेंगी। छह जनवरी को दोपहर १२ बजे मथुरा जंक्शन स्टेशन पर यात्री सुविधा कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगी। इसके अलावा प्लेटफार्म ४ और ५ का विस्तार, थर्ड एंट्री पर शौचालय कांप्लेक्स, थर्ड एंट्री पर एसकेलेटर, दो और थर्ड एंट्री के जीर्णोद्धार, विस्तार और आधुनिक सेकेंड क्लास के वेटिंग हॉल का उद्घाटन भी करेंगी।
विज्ञापन

सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि सात जनवरी को पूर्वाह्न ११ बजे सांसद रिफाइनरी के कम्युनिटी सेंटर में बैटरी चलित ट्राईसाइकिल को वितरण करेंगी। आठ जनवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सालय विज्ञान विवि एवं गोअनुसंधान संस्थान यूपी में केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला के संग कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।
इसके बाद दोपहर दो बजे केंद्रीय मंत्री के संग गोविंद गोधाम गोशाला का दौरा करेंगी। नौ जनवरी को सांसद क्षेत्र के गांव में दौरा करेंगी। १० जनवरी को दोपहर १२ बजे वृंदावन के आईओपी कॉलेज में युवा संवाद कार्यक्रम और स्वच्छता कार्यशाला में मुख्य अतिथि बतौर रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें