फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: बस में करंट आने से एक की मौत, छह झुलसे

विज्ञापन
मथुरा। हादसे के बाद बस के पास खड़े लोग। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। थाना मांट क्षेत्र के डांगौली तिराहे पर बस में हाईटेंशन लाइन का करंट आने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई। छह लोग झुलस गए। तीन की हालत गंभीर है। घायलों को पुलिस ने सीएचसी मांट पर भर्ती कराया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रंगभरनी एकादशी पर वृंदावन से परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस में डांगौली तिराहे पर विद्युत करंट आ गया। बस की छत पर बैठे गोल्डी (25) पुत्र हरिओम निवासी महगौरा थाना पिसावा अलीगढ़ की मौत हो गई। करंट लगने से तारा पत्नी श्रीपाल, दुर्गेश पुत्री ओंकार सिंह, राजवती पत्नी कालीचरण सहित छह से अधिक श्रद्धालु झुलस गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हाईटेंशन लाइन के करंट से बस से चिंगारी निकली। घायलों को पुलिस ने सीएचसी मांट पर भर्ती कराया, जहां से तीन की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसा होने के बाद सीएचसी मांट पर पहुंचे एसडीएम श्याम अवध चौहान ने बताया कि पार्किंग की बजाय बस को सड़क किनारे खड़ा किया गया था, उसके बाद यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें