फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: नौकरी के बहाने ठगी करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील (मथुरा)। थाना नौहझील पुलिस ने बुधवार को सुबह यमुना एक्सप्रेसवे के बाजना कट से लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक शातिर को गिरफ्तार किया है। आधा दर्जन युवकों को नौकरी लगवाने के नाम पर आरोपी ने लाखों रुपये की धनराशि ठगी थी।
विज्ञापन

आरोपी सुधीर सिंह कानपुर देहात के थाना सारसोल क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी है। उसने थाना नौहझील व मांट क्षेत्र में आधा दर्जन युवाओं की नौकरी लगाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठग लिए। सुधीर सिंह ने पीड़ितों को रुपये देने से इनकार कर दिया। पीड़ित उमेश ने दो माह पूर्व उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
उसने उमेश निवासी जाफरपुर थाना नौहझील से 1.40 लाख रुपये, देवेंद्र निवासी मांट मूला से दो लाख, कुंदन सिंह राघव मांट राजा से एक लाख, शिशुपाल मांट राजा से एख लाख व अन्य लोगों से भी ठगी की थी। इंस्पेक्टर सदुवन राम गौतम ने बताया कि सुबह यमुना एक्सप्रेसवे के बाजना कट पर आरोपी सुधीर सिंह की मौजूदगी की जानकारी मिली। आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें