फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: बीएसए कॉलेज में मनाया पोषण पंचायत कार्यक्रम

विज्ञापन
मथुरा। बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज के ऑडिटोरियम में मिशन शक्ति के अंतर्गत पोषण पंचायत कार्यक्रम को - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
मथुरा। राज्य महिला आयोग की सदस्य रामसखी कठेरिया की अध्यक्षता में बीएसए इंजीनियर कॉलेज के सभागार में मिशन शक्ति के अंतर्गत पोषण पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पोषण अभियान के अंतर्गत चार महिलाओं की गोद भराई की और अन्नप्राशन के अंतर्गत चार बच्चों को लाभान्वित किया।
विज्ञापन

इसी क्रम में सैम बच्चों की श्रेणी से बाहर आए बच्चे कृष्णा और देव तथा मैम बच्चों की श्रेणी से बाहर होकर स्वस्थ होने वाले बच्चे निकिंता और नक्क्ष को खीर खिलाई। कार्यक्रम में पोषण पंचायत में कुपोषित महिलाओं, बच्चों के लिये पुष्टाहार विभाग द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजना एवं पोषण अभियान के अंतर्गत चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी एवं लाभ दिलाया गया।
सैम एवं मैम श्रेणी में रह चुके बच्चों के अभिभावक उपस्थित हुए। पोषण वाटिका, पौधा रोपण एवं कुपोषण के लिए योग एवं आयुष के महत्व से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। अनुपूरक पुष्टाहार आदि का वितरण भी किया गया। सदस्य कठेरिया ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन वितरण किए गए हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिनव मिश्रा ने बताया कि जनपद में 2086 स्मार्ट फोनों का वितरण किया जा रहा है तथा पोषण वाटिका की 421 इकाइयों से लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने कहा कि अपने हेल्थ एवं न्यूटेशन का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें