फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: अब आकाशवाणी पर नहीं सुनाई देगी सबु भइयन कूं राम राम

विज्ञापन
मथुरा। पं. राधाबिहारी गोस्वामी फाइल फोटो।
विज्ञापन
मथुरा। आकाशवाणी के मथुरा-वृंदावन केंद्र पर पांच दशक तक ब्रजभाषा के कार्यक्रमों से जुडे़ रहे राधाबिहारी गोस्वामी की वो आवाज अब हमेशा के लिए खामोश हो गई है, जिसने ब्रजभाषा को एक अद्भुत मिठास प्रदान की थी। खासकर आकाशवाणी के ब्रज कार्यक्रम में उनकी सबु भइयन कूं राम राम सर्वाधिक लोकप्रिय हुआ। मथुरा-वृंदावन आकाशवाणी के गुसाईजी का शुक्रवार को ७७ साल की उम्र में निधन हो गया।
विज्ञापन

श्रीमद्भागवत कथा आयोजन समिति के साहित्य मंत्री व आकाशवाणी के पूर्व वरिष्ठ उद्घोषक राधाबिहारी गोस्वामी का गऊघाट स्थित निवास पर 77 साल की उम्र में शुक्रवार सुबह निधन हो गया। उनके बड़े पुत्र दीपक गोस्वामी ने आकाशवाणी स्थित मोक्षधाम पर उन्हें मुखाग्नि दी।
आकाशवाणी मथुरा-वृंदावन का लोकार्पण 1967 में हुआ था। इसी के साथ राधाबिहारी गोस्वामी आकाशवाणी के ब्रज कार्यक्रम से कम्पेयर के रूप में जुड़ गए। उन्हें इस कार्यक्रम में गुसाईजी नाम दिया गया। इस कार्यक्रम की शुरूआत गुसाईजी के सबु भइयन कूं राम राम से होती थी। यह वाक्य काफी प्रचलित हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने फिल्मों में अभिनय भी किया। बरसाना की होली और जन्मस्थान से भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का आंखों देखा हाल सुनाते थे। पिछले कुछ दिनों से वे बीमार चल रहे थे। शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें