फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: मथुरा जंक्शन पर चलती ट्रेन से कूदा यात्री, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गोल्डन एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे यात्री को मथुरा जंक्शन से ट्रेन रवाना होने पर याद आया कि उसे मथुरा में उतरना है। नींद के कारण यात्री चलती ट्रेन से कूद गया। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। जीआरपी ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

जंक्शन पर प्लेटफार्म संख्या तीन पर बुधवार सुबह करीब 11 बजे खड़ी गोल्डन एक्सप्रेस जैसे ही दिल्ली की ओर रवाना हुई, तभी 35 वर्षीय यात्री उससे कूदा। चलती ट्रेन से कूदने की वजह से वह प्लेटफार्म पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जीआरपी के उप निरीक्षक अनुराग यादव ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। यात्री ने अपना नाम सौरभ पुत्र जितेश निवासी ग्राम गुलपत नगला कासगंज बताया।
यात्री ने बताया कि वह लुधियाना पंजाब से ट्रेन में सवार हुआ था। उसे मथुरा जंक्शन पर उतरना था। नींद के कारण वह उतर नहीं सका। ट्रेन जब चलने लगी तो वह हड़बड़ी में कूद गया। वरिष्ठ उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह वैनेया ने बताया कि यात्री की हालत ठीक है। उसके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें