फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: मनरेगा में घोटाला: प्रधान, रोजगार सेवक व सचिव से होगी वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मनरेगा में ग्रामीणों के साथ कच्चे कामों में धोखाधड़ी हुई है। कई ग्रामीणों को काम करने के बाद पैसा नहीं मिला तो कई को दोहरे जॉब कार्ड बनाकर दोहरा भुगतान भी किया गया। अमर उजाला में समाचार छपने के बाद हरकत में आए अधिकारियों ने जांच की। जांच में गड़बड़ी सामने आई है। सीडीओ ने बुधवार को जांच रिपोर्ट मिलने के बाद गांव प्रधान, रोजगार सेवक व सचिव से दोहरा भुगतान रिकवरी के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

इस गड़बड़ी के प्रकाश में आने के बाद सीडीओ ने ऐसे अन्य मामलों में भी जांच में न केवल तेजी लाने के निर्देश दिए हैं, बल्कि संबंधित दोषियों के खिलाफ विभागीय जांच कर कार्रवाई किए जाने के भी निर्देश दिए हैं। मनरेगा में अपनी ढपली अपना राग अलाप रहे प्रधान, सचिव रोजगार सेवक सहित सरकारी अधिकारियों द्वारा की जा रही गड़बड़ी सामने आई है। उनके द्वारा कच्चे कामों में न केवल कुछ लोगों के दोहरे जॉब कार्ड तैयार किए गए, बल्कि कुछ वास्तविक मजदूरों को नजरअंदाज कर अन्य को भुगतान किया गया। इसकी शिकायत डीएम से की गई थी। जांच कर रहे परियोजना निदेशक ने अपनी जांच रिपोर्ट सीडीओ को सौंप दी। इस जांच में उन्होंने माना कि मजदूरों के दोहरे जॉब कार्ड तैयार हुए और दोहरा भुगतान भी हुआ।
वसूल किए जाएंगे रुपये
मथुरा ब्लॉक गांव मोरा में हुई गड़बड़ी में इस जांच रिपोर्ट के मिलने के बाद सीडीओ डॉ. नितिन गौड़ ने मोरा के गांव प्रधान, सचिव तथा रोजगार सेवक से अतिरिक्त भुगतान वसूली के आदेश दिए हैं। इनमें से प्रत्येक से 4122 रुपये वसूल किए जाएंगे। वहीं ऐसे आठ मजदूरों को मजदूरी मिलेगी, जिनको मजदूरी करने के बाद भी भुगतान नहीं हो सका था। सीडीओ ने बताया कि वह इस गड़बड़ी में उन विभागीय अधिकारियों की जांच भी कराएंगे, जिनके कारण ऐसा हुआ है और कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

अन्य गांवों में भी हैं गड़बड़ियां
केवल गांव मोरा में ही नहीं अन्य गई गांवों की जांच परियोजना निदेशक बलराम कुमार के पास मौजूद है। इनमें भी गड़बड़ी की शिकायत अधिकारियों को मिली हैं। सीडीओ ने बताया कि जो जांच चल रही हैं, उनमें तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। अन्य गांवों में यदि इस प्रकार की शिकायतें मिलती हैं तो वह उनकी भी जांच कराकर कार्रवाई होना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें