फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: पार्षद पुत्री के इलाज में लापरवाही पर भाजपाइयों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिला अस्पताल में भर्ती पार्षद की पुत्री के उपचार में बरती गई लापरवाही को लेकर नाराज भाजपाइयों ने सीएमएस सहित अन्य डॉक्टरों को आड़े हाथ लिया। हंगामा करते हुए नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

जमुनापार थाना क्षेत्र के गोमती विहार निवासी भाजपा पार्षद चंद्र प्रकाश पाराशर की आठ वर्षीय बेटी वंशिका को मंगलवार की शाम पड़ोसियों ने ईंट मारकर घायल कर दिया था। रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्ची के सिर में गहरी चोट आई है। चंद्रप्रकाश ने बताया कि बेटी को अस्पताल के महिला सर्जिकल वार्ड में भर्ती तो कर लिया गया, लेकिन सही उपचार नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि बुधवार की सुबह 11 बजे तक उसे देखने के लिए कोई चिकित्सक भी नहीं पहुंचा। पार्षद की बेटी को देखने पूर्व महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर, पार्षद विजय शर्मा, अशोक शर्मा सहित कई भाजपा नेता पहुंचे। भाजपाइयों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में बेटी को सही उपचार नहीं मिल रहा है।
डॉक्टर किसी की सुनने को तैयार नहीं हैं। इसके बाद सभी भाजपाई सीएमएस डॉ. मुकुंद बंसल से इसकी शिकायत करने पहुंचे, लेकिन सीएमएस ने उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया। इसी दौरान जिला अस्पताल के क्वालिटी मैनेजर डॉ. विनोद पवार ने चिकित्सकों का पक्ष लेते हुए भाजपाइयों से तकरार शुरू कर दी। इससे भाजपाई और भड़क गए। उन्होंने डॉ. विनोद पवार को कमरे से बाहर कर दिया। पार्षद मदन मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि डॉक्टरों के व्यवहार से अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। सीएमएस डॉ. मुकुंद बंसल ने बताया कि उन्होंने स्वयं बच्ची के चल रहे उपचार का निरीक्षण किया, कोई लापरवाही नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें