फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम का नजूल लिपिक निलंबित, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। नगर निगम के नजूल लिपिक बिहारी शरण तिवारी को 3.99 लाख रुपये के गबन में निलंबित कर दिया गया। उसके खिलाफ फर्जीबाड़ा का मुकद्मा भी कोतवाली में दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

एमवीडीए में नक्शा पास कराने से पहले नगर निगम से अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी होता है। लगातार मिल रही शिकायतों पर नगर आयुक्त अनुनय झा ने सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल से जांच कराई। 10 में से 7 जांचों में नजूल लिपिक की भूमिका संदिग्ध पाई गई।
नगर आयुक्त ने नजूल लिपिक को तत्काल प्रभाव से 20 दिन पहले ही हटा दिया था। जांच रिपोर्ट आने के बाद नगर आयुक्त ने उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल और डीके सिंह की तहरीर पर 3.99 लाख रुपये की जालसाजी का मुकदमा भी नजूल लिपिक के खिलाफ दर्ज किया गया है। नगर आयुक्त ने बताया कि शिकायत मिलने पर नजूल लिपिक को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया।
विज्ञापन

जांच के बाद आई रिपोर्ट के बाद निलंबित करते हुए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें