फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: रामवीर प्रधान की हत्या में वांछित आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
मथुरा। रामवीर प्रधान की हत्या के मामले में पकड़ा गया वांछित तोताराम। संवाद - फोटो : KOSI
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण के प्रस्तावक पैगांव ग्राम प्रधान रामवीर सिंह की हत्या के मामले में वांछित आरोपी तोताराम को पुलिस ने पकड़कर चालान कर दिया। अभी तीन आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इसमें तीन शूटर समेत छह आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पैगांव के प्रधान रामवीर सिंह 29 जनवरी को कोकिलावन धाम में शनिदेव के दर्शन करने गए थे। मार्ग पर पहले से ही घात लगाए बैठे अज्ञात हमलावरों ने रामवीर पर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं। उनके सिर में चार गोलियां लगीं थी। इससे समवीर की मौके पर ही मौत हो गई थी।
घटना के बाद हंगामा मच गया था। लोगों ने जाम भी लगाया था। तब मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने मौके पर जाकर गुस्साए लोगों को समझाया था कि पुलिस को अपना काम करने दीजिए। इसके बाद पुलिस ने शूटर मोनू जाट उर्फ अजय, शिवम, डमरु के अलावा पैगांव निवासीगण अमोल उर्फ अनमोल पहलवान, रोहताश और दान सिंह को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण श्रीशचंद ने बताया कि शनिवार को प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने मुखबिर की सूचना पर राजमार्ग पर कुल्लामल फूलचंद जैन पंप के समीप से मामले में वांछित तोताराम को पकड़ कर चालान कर दिया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि जल्द ही अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें