वृंदावन (मथुरा)। प्रसपा प्रमुख की सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा का समर्थन करते हुए शेरसिंह राणा की राष्ट्रीय जनलोक पार्टी ने रथयात्रा में शामिल होने का एलान किया है।
पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री दुष्यंत सिंह ने कहा कि प्रसपा की इस सामाजिक परिवर्तन यात्रा में शेर सिंह राणा के साथ कई प्रमुख नेता भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के हालात बहुत खराब हैं। किसान मारे जा रहे हैं। नौजवानों के पास काम नहीं है। महंगाई लोगों को जीने नहीं दे रही है। ऐसे में हमने एलान किया है कि हमारी पार्टी शिवपाल सिंह यादव के साथ खड़ी है।