फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: नगमा लहराएगी कांग्रेस का तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कांग्रेस का धीमे-धीमे चुनाव प्रचार जोर पकड़ता जा रहा है। घर-घर जाकर वोट मांगने के क्रम में मथुरा विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधानमंडल नेता प्रतिपक्ष प्रदीप माथुर अब बॉलीवुड स्टार नगमा से चुनाव प्रचार कराएंगे।
विज्ञापन

वर्ष २०१२ में नगमा ने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार किया था। तब प्रदीप ने चुनाव जीता भी था। जल्द ही वह उनका कार्यक्रम तय किया जाएगा।
आचार संहिता उल्लंघन के भय से प्रत्याशियों की ओर से केवल घर-घर जाकर ही चुनाव प्रचार किया जा रहा है।
कम समय में चुनाव प्रचार किस प्रकार से किया जाए इसे लेकर प्रत्येक दल के प्रत्याशी पूरी ताकत लगा रहे हैं। इसी प्रकार से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप माथुर ने अपने समय की जानीमानी बॉलीवुड स्टार नगमा को प्रचार के लिए बुला रहे हैं। उन्होंने नगमा के प्रचार क्षेत्र का भी चयन कर लिया है। जल्द ही वह इसकी तारीख की घोषणा करेंगे। इसके अलावा वह कांग्रेस की ओर से तय की गई स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी समेत अन्य प्रचारकोें को भी लाने पर विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें