फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: कोरोना की हकीकत जानने आए नोडल अधिकारी मयूर माहेश्वरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जनपद के नोडल अधिकारी डॉ. मयूर माहेश्वरी ने रविवार को कोविड अस्पताल का औचक निरीक्षण करने के साथ ही समीपवर्ती पानीगांव में कोरोना संक्रमित के परिजनों से मुलाकात कर होम आइसोलेट की सलाह दी। कोरोना से उपजे हालात का जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जिलेवार दौरा कर जायजा ले रहे हैं। वहीं ग्राउंड जीरो पर नजर रखने के लिए वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को नोडल अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. मयूर माहेश्वरी कोविड केंद्रों के निरीक्षण पर निकले। अपने औचक निरीक्षण के लिए उनका काफिला सबसे पहले वृंदावन केशवधाम के हेडगेवार सामुदायिक अस्पताल पहुंचा। उन्होंने हाल ही में तैयार किए कोविड यूनिट का जायजा लिया और तैनात चिकित्सकों से जानकारी हासिल की। उन्होंने पेप्सिको कंपनी द्वारा सेवार्थ प्रदत्त किए गए 25 ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर्स का अनावरण भी किया।
इसके बाद नोडल अधिकारी का काफिला समीपवर्ती पानीगांव निवासी संक्रमित के घर पहुंचा। जहां उन्होंने ग्रामीणों से कोरोना से बचाव को एहतियात बरतने की सलाह दी। साथ-गांव में चिन्हित किए गए कोरोना संक्रमितों से होम आइसोलेट होने की अपील की। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रचना गुप्ता, उपजिलाधिकारी क्रांति शेखर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें