फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: दिवाली पर दीपों की रोशनी से झिलमिलाएगी मानसी गंगा

विज्ञापन
मुकुट मुखारबिंद मंदिर मानसी गंगा। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। गिरिराज धाम में 4 नवंबर को मानसी गंगा दीपों की रोशनी से झिलमिला उठेगी। इसकी तैयारियां मंदिर सेवायतों ने शुरू कर दी हैं। हजारों श्रद्धालु देश-विदेश से दीपदान के लिए गोवर्धन पहुंचेंगे।
विज्ञापन

मानसी गंगा दीपों की झिलमिलाहट से रोशन नजर आएगी। तेजोमय गिरिराज शिलाओं पर पड़ती झिलमिलाते दीपों की ज्योति, मानसी गंगा के घाटों पर सजी दीपों की श्रृंखला और प्रतिबिंब के साथ मचलती लहरों में दीपदान गिरिराज प्रभु का यशोगान करेगा। गोवर्धन में दिवाली पर होने वाले उत्सव के लिए प्रमुख मंदिर संवरने लगे हैं। मंदिरों में रोशनी के विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।
मुकुट मुखाबिंद मंदिर के सेवायत सुमित लंबरदार ने बताया कि इस मौके पर मानसी गंगा के घाटों को कृत्रिम लाइट से सजाया जाएगा। घाटों पर श्रृंखलावद्ध झिलमिल दीपों के अलावा जल में तैरते दीपों की ज्योति के सौंदर्य की भव्य आभा बिखरेगी।
विज्ञापन

दानघाटी मंदिर के सेवायत मथुरा प्रसाद कौशिक, पवन कौशिक ने बताया इस बार बड़ी संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु गोवर्धन पहुंच रहे हैं। 4 नवंबर को दीपदान, 5 को गोवर्धन पूजा करेंगे। इक्कीस किमी परिक्रमा मार्ग में भक्त दीपदान करेंगे, इससे समूचा मार्ग दिव्य रोशनी से झिलमिलाता नजर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें