फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा महोत्सव आजः ब्रज संस्कृति के उत्सव में झिलमिलाएंगे बॉलीवुड सितारे

Fri, 24 Apr 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी मुरली की तान से सभी को थिरकने के लिए विवश कर देने वाले श्रीकृष्ण की लीलास्थली वृंदावन में बॉलीवुड के कलाकार थिरकेंगे। अक्षयपात्र के चंद्रोदय मंदिर का निर्माणस्थल 25 अप्रैल से शुरू हो रहे मथुरा महोत्सव के लिए सजकर तैयार है। महोत्सव में ब्रज संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

 
महोत्सव स्थल को ब्रज के गांव का रूप दिया गया है। कृष्ण की लीलाओं को प्रदर्शित करतीं मूर्तियां हैं। इनमें गाय, गांव, हाथी, यमुना, झोपड़ी, वन आदि के द्वापर युग के ब्रज की झलक दिखाते दृश्य जीवंत किए गए हैं। सांसद हेमा मालिनी ने बताया कि महोत्सव में प्राचीनता के साथ आधुनिकता का संगम देखने को मिलेगा। सतरंगी रोशनी के बीच आधुनिक वाद्ययंत्रों की मधुर ध्वनि सुनने को मिलेगी।
 
मथुरा महोत्सव के संयोजक सुनील राणे के अनुसार संभवत: महोत्सव का शुभारंभ भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी करेंगे। फिल्मी हस्तियों के साथ केंद्रीय कोयला मंत्री पीयूष गोयल, पर्यटन मंत्री महेश शर्मा, ग्राम विकास मंत्री वीरेंद्र सिंह के आने की संभावना है। 25 अप्रैल को सांसद हेमामालिनी अपनी बेटी एशा के साथ कृष्ण वंदना से महोत्सव को पहला रंग देंगीं।
विज्ञापन


बॉलीवुड के कई सितारे
वृंदावन। मथुरा महोत्सव में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की प्रस्तुति विशेष रहेगी। संगीत, नृत्य का बेहतरीन संगम होगा। पहले दिन मालिनी अवस्थी का मयूर नृत्य, ईशा देओल का ‘मधुशाला’, श्रद्धा कपूर का ‘चांदनी-भारतीय राजकन्या’ नामक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। उदित नारायण भी प्रस्तुति देंगे। डायरेक्टर नितिन देसाई ने बताया कि 26 अप्रैल को ब्रज के कलाकारों की ओर से मयूर नृत्य की प्रस्तुति, परिणिति चोपड़ा, अर्जुन कपूर, गोपी और अहम, प्रिन्स डांस ग्रुप, हुमा कुरैशी, गोविंदा और शंकर महादेवन की प्रस्तुति होगी।

कलाकारों ने किया रिर्हसल
वृंदावन। मथुरा महोत्सव के डायरेक्टर नितिन देसाई के निर्देशन में शुक्रवार को ब्रज और मुंबई से आए कलाकारों ने मिलकर  रिर्हसल किया। इधर स्टेज को सजाने का काम चल रहा था तो दूसरी ओर कलाकर प्रस्तुति का रिहर्सल कर रहे थे।

अधिकारियों ने किया निरीक्षण
वृंदावन। मथुरा महोत्सव को लेकर प्रशासनिक अधिकारी भी व्यवस्थाओं में जुटे हैं। शुक्रवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व धीरेंद्र सचान, सिटी मजिस्ट्रेट हेम सिंह, एसपी ट्रैफिक आशुतोष द्विवेदी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें