फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: वृंदावन की निराश्रित और विधवाओं का हर माह होगा कोविड टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सोनिया वर्मा ने वृंदावन के दो लीलाकुंज महिला आश्रय सदन व रासबिहारी महिला आश्रय सदन का ऑनलाइन निरीक्षण किया। उन्होंने हर माह निराश्रित और विधवाओं का कोविड टेस्ट कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पॉजिटिव पाई गई माताओं को सामान्य माताओं से अलग कक्ष में या अस्पताल में चिकित्सक की सलाहनुसार मास्क के प्रयोग के साथ उचित दूरी पर रखें। इन दोनों आश्रय सदनों के परिसर, बरामदों व माताओं के कक्षों की साफ सफाई उचित प्रकार से नियमित की जाए। ऑनलाइन निरीक्षण में अधीक्षिका किरन दुबे ने बताया कि इन कुल 121 माताएं पंजीकृत हैं, जिनमें से 46 माताएं अवकाश व 75 माताएं हैं। सभी माताओं का प्रतिमाह एक बार कोविड टेस्ट कराया जाता है। सभी माताओं को मास्क, साबुन, सैनिटाइजर दिए गए हैं।
आश्रय सदनों के प्रभारी संतोष मिश्र ने बताया कि महिला कल्याण निगम के निर्देशानुसार उक्त दोनों सदनों की सभी अति वृद्ध, चलने-फिरने व अपना कार्य करने में असमर्थ माताओं को कृष्णा कुटीर महिला आश्रय सदन तथा शेष माताओं को चेतन्य बिहार महिला आश्रय सदन में एक सप्ताह के अंदर स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें