फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी के छह वाहन बरामद

Wed, 27 Jul 2022 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

 पकड़े गए आरोपी यूपी-हरियाणा से वाहन चुराकर राजस्थान में लेकर बेच देते थे। आरोपियों के कब्जे से चार वाहन बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा पुलिस ने यूपी और हरियाणा के जिलों से दोपहिया-चौपहिया वाहन चुराकर राजस्थान में बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। कोतवाली पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय वाहन चोरों को पकड़ा है। इनके कब्जे से छह दोपहिया और चौपहिया वाहन भी बरामद किए गए हैं। पकड़े गए चोर पांच हजार रुपये में दोपहिया और ऑटो 15 हजार रुपये में बेचते थे।
विज्ञापन


एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि लगातार हो रही वाहन चोरी की वारदात पर लगाम लगाने के लिए कोतवाली पुलिस को टास्क सौंपा गया था। शहर कोतवाल विजय कुमार सिंह टीम के साथ जुटे तो वाहन चोर गिरोह हत्थे चढ़ गया। 

यह आरोपी पकड़े गए

पकड़े गए वाहन चोर राहुल पुत्र जितेंद्र निवासी चुरियाना मोहल्ला वाल्मीकि बस्ती भरतपुर गेट, अजीत पुत्र जीतू निवासी चुरियाना मोहल्ला वाल्मीकि बस्ती भरतपुर गेट और श्यामसुंदर उर्फ नहने पुत्र ओमप्रकाश निवासी ज्योति नगर कॉलोनी सौंख रोड कोतवाली हैं। इनके कब्जे से एक ऑटो, चार बाइक, एक एक्टिवा बरामद की गई है। 

हाथरस के सासनी, कृष्णानगर, पलवल और मसानी चौराहे से बाइकें चुराईं, जबकि ऑटो भी श्रीकृष्ण जन्मभूमि लिंक रोड से चुराया गया। एक्टिवा की जानकारी जुटाई जा रही है। चोरी की बाइकें और ऑटो राजस्थान के भरतपुर में बेचते थे। साल 2019 से यह अंतरराज्यीय वाहन चोर सक्रिय हैं। इनके खिलाफ चोरी, नकबजनी, अवैध शस्त्रों की तस्करी आदि के करीब 11 मुकदमे जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें