फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से विधायक राजेश चौधरी ने की मुलाकात, मांट में दो पुल बनवाने की मांग

Wed, 27 Jul 2022 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

भाजपा विधायक राजेश चौधरी ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री से मुलाकात कर मांट विधानसभा क्षेत्र के लिए दो सेतु और छाता गौमत मार्ग को फोरलेन बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र सौंपते विधायक राजेश चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के मांट से भाजपा विधायक राजेश चौधरी ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की। विधायक ने उनसे मांट विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख मार्ग छाता से शेरगढ़, नौहझील बाईपास, बाजना गौमत बाईपास एवं चंदौस होते हुए गाजियाबाद अलीगढ़ हाईवे एनएच 91 तक जिसकी दूरी लगभग 60 किलोमीटर है, को हाईवे घोषित कर फोरलेन करने की मांग की।

विज्ञापन

यदि यह मार्ग फोरलेन बनता है तो राजस्थान के जयपुर, दौसा, भरतपुर एवं हरियाणा के पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम जनपदों को यूपी के अलीगढ़, बुलंदशहर, कासगंज, बदायूं, बरेली शहर जुड़ जाएंगे। इससे दूरी बहुत कम हो जाएगी। मांट विधानसभा क्षेत्र से गुजरने वाली यमुना नदी पर भी दो चिन्हित स्थानों पर सेतु निर्माण कराए जाने की मांग की है।


उन्होंने यमुना नदी के आरपार दो क्षेत्रों को जोड़ने के लिए यह सेतु बहुत महत्वपूर्ण कार्य करेंगे। उन्होंने औहावा, सुरीर से स्याहारा के मध्य यमुना नदी पर निर्माण की मांग की। इसी तरह बाबूगढ़ सकराया से मांट के मध्य यमुना नदी पर सेतु बनाने की मांग की है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें