मथुरा। सरकारी सुविधा से वंचित खिलाड़ी प्राइवेट एकेडमी में प्रेक्टिस करते हुए।
- फोटो : mathura
मथुरा। हाल के दिनों में मथुरा से कई खिलाड़ियों ने प्रदेश स्तर पर अंडर 16, अंडर-19, अंडर-23 और सीनियर वर्ग में अच्छा प्रदर्शन किया है, जिसके लिए जिला क्रिकेट संघ क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।
मथुरा जिला लगातार बच्चों के लिए लीग का आयोजन करता आ रहा है l इसका नतीजा यह रहा की मथुरा के बच्चे अपने प्रदेश में ही नहीं अन्य प्रदेशों की टीमों में लगातार अच्छा खेल रहे हैं। आज मथुरा में नए-नए क्रिकेट मैदान बन रहे हैं, जिसमें अब रात्रि में खेलने के लिए लाइट की सुविधा भी हो गई है। मथुरा जिले के एकमात्र सरकारी स्टेडियम में क्रिकेट के लिए कोई भी सुविधा नहीं है, जिससे बच्चे प्राइवेट मैदान की तरफ अग्रसर हो रहे हैं।
जिला क्रिकेट संघ के सचिव कमल चावला ने बताया कि वह दिन दूर नहीं जब आने वाले दिनों में मथुरा से कोई क्रिकेट खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर अवश्य दिखाई देगा। जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव उमेश चौरसिया ने बताया की इस समय मथुरा के खिलाड़ी अंश द्विवेदी, घनश्याम, पार्थ पलावत, पार्थ चौधरी,अमित पचहरा, ऋषभ चौधरी, दीपांशु अत्री, प्रद्युम्न चौहान, सोनिया शर्मा आदि विभिन्न प्रदेशों की टीमों में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।