मथुरा। मां और भाई के साथ रेकी करके चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला एक अंतरराज्यीय चोर को हाईवे पुलिस ने पकड़ा है। इसके पास से चोरी के जेवरात भी मिले हैं।
थाना हाईवे प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि आनंदवन फेस 1 से भोला चौधरी निवासी डैंगरा नवींपुर लक्ष्मीनगर जमुनापार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चार पीली धातु की चूड़ी, दो टॉप्स, मंगलसूत्र और गले का हार बरामद हुआ है।
बताते हैं कि आरोपी अपने भाई व मां के साथ विभिन्न प्रदेशों में दिनभर रेकी करता था और रात में ताले तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया करता था। इसके खिलाफ हाईवे थाने में दो अपराध वांछित चल रहे थे। पकड़ने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक के अलावा उपनिरीक्षक निशांत पायल, सिपाही जिनेंद्र कुमार, सिपाही विजयपाल आदि शामिल थे।