फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: महिला के अश्लील फोटो किए वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। केशव धाम चौकी क्षेत्र स्थित एक पॉश कॉलोनी में रहने वाली महिला के अश्लील फोटो सोशल साइट पर वायरल कर दिए। इसकी शिकायत करने पर आरोपियों ने सहयोगियों के साथ पीड़ित परिवार पर ही हमला कर दिया। मारपीट और लूटपाट की। पुलिस को इसकी सूचना देने पर दबंगों ने फिर कॉलोनी पहुंचकर फायरिंग की। मामले में पुलिस ने 11 नामजद और एक दर्जन अज्ञातों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मामला एक पॉश कॉलोनी में 25 जुलाई का है। पीड़ित के पति का कहना है कि गोपालगढ़ निवासी तीन युवकों ने उसकी पत्नी का चेहरा अश्लील फोटो पर एडिट कर इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। एडिट फोटो मोबाइल पर भेज दिए। इसकी शिकायत करने भाई को साथ लेकर नामजदों के दोस्त व अपने पड़ोसी के घर पहुंचे। यहां पड़ोसी ने उनका फोन छीन लिया और अपने 20-25 साथियों को बुला लिया।
यहां विवाद होने पर पीड़ित की मां, पत्नी व बेटा, छोटे भाई की पत्नी व अन्य परिवारीजन भी आ गए। आरोप है कि नामजदों ने लाठी-डंडों व तमंचे की बट से उनके साथ मारपीट की। मारपीट में 5 लोग घायल हो गए। घटना को लेकर बृहस्पतिवार को इस मामले की तहरीर दी। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली में गब्बर, बॉबी, राहुल, जस्सी ठाकुर, रितविक ठाकुर, विजय ठाकुर, प्रिंस गौतम, अनुपम जादौन, बलराम दत्ता, विपिन व 10 से 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ डकैती समेत कई संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामला दर्ज कर घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें