मांट तहसील में धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता।
- फोटो : MATHURA
मांट (मथुरा)। शनिवार को कृषि कानूनों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप द्वारा तहसील मांट में धरना-प्रदर्शन किया गया। धरने के बाद राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।
भाकिूय के तहसील अध्यक्ष सोनवीर सिंह के नेतृत्व में कृषि बिल के विरोध में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। तहसील अध्यक्ष सोनवीर सिंह ने बताया कि दिल्ली में चल रहे धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए प्रशासन को चेतावनी दी गई है, वही धरना-प्रदर्शन में दिल्ली जाने के लिए रणनीति तैयार की है, यदि जल्द ही कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया गया तो मांट क्षेत्र से सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर किसान दिल्ली जाएंगे। इस मौके पर करुआ सिंह, चेतन नौहवार, चंद्रपाल सिंह, मुकेश पहलवान, शिव कुमार तोमर, अजय सरपंच, ब्रजेश राघव, अमित चौधरी, प्रदीप नौहवार आदि मौजूद थे।