फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: दरोगा की दबंगई से दिव्यांग-गरीब परिवार दहशत में, एसएसपी से गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। दरोगा की दबंगई से दो परिवार दहशत में हैं। इनमें एक दिव्यांग है तो दूसरा परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। दोनों का आरोप है कि दरोगा की सरपरस्ती में आरोपी लगातार उन्हें धमकाते हैं। आरोपियों की शिकायत की जाए तो दरोगा उनकी सुनवाई तक नहीं करते। पीड़ितों ने एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर और एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह से शिकायत की तो उन्होंने आश्वस्त किया कि जल्द कार्रवाई कराएंगे।
विज्ञापन

थाना फरह के दीनदयाल धाम नगला चंद्रभान निवासी मोनू ने एसएसपी से की शिकायत में कहा है कि 19 फरवरी को दीपक, सोनू, भोला ने उन पर जानलेवा हमला किया था। इनके खिलाफ थाना फरह में मुकदमा भी दर्ज कराया गया। उसके बाद आजतक आरोपियों को पकड़ा तक नहीं गया। आरोप है कि कई बार दरोगा से शिकायत की, पर कोई सुनवाई नहीं की गई। बल्कि दरोगा उन्हें शह और दे रहे हैं।
ऐसा ही दूसरा मामला है फरह के एकता दीप स्कूल के पास का। यहां के रहने वाले दिव्यांग जितेंद्र पुत्र गिर्राज तीन दिन पहले साइकिल से पानी लेकर आ रहा था। उसे पड़ोस के युवकों ने पीट दिया। इसकी तहरीर कस्बा इंचार्ज को दी तो आजतक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका। आरोप है कि दरोगा आरोपियों को बचा रहा है। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे। इसके अलावा दरोगा की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें