फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: आईजी आज करेंगे जैंत थाने का उद्घाटन, तैयारियां पूर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां (मथुरा)। मथुरा में सोमवार को जैंत थाने के रूप में एक नया थाना शामिल हो जाएगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उद्घाटन आईजी रेंज आगरा नचिकेता झा करेंगे।
विज्ञापन

सीओ सदर प्रवीण मलिक ने बताया कि जो काम अधूरा है, उसे पूरा किया जा रहा है। जैंत थाने के अस्तित्व में आने से क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगेगा।
परिसीमन के मुताबिक थाना जैंत क्षेत्र में नयति पुलिस चौकी, अद्धा पुलिस चौकी, केशवधाम पुलिस चौकी, भक्ति वेदांत गुरुकुल पुलिस चौकी के अलावा रमणरेती पुलिस चौकी क्षेत्र के गांवों को शामिल किया गया है। अब थाना जैंत, चार पुलिस चौकियों के 38 गांवों की सुरक्षा करेगा। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर एवं एसपी सिटी एमपी सिंह ने जैंत थाने की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

ये गांव होंगे शामिल
जैंत, मघेरा, राल, नगला डोकरी, नगला चिंरजी, नगला मोहर सिंह, खुशीपुरा, नगला हेमराज, नगला पूर्विया, नगला पिसावा, नगला माली, तोष, नगला नेता, नगला वर्गी, भदाल इंच्छा, भदाल सुंदर, मौरा, नगला घीसा, नगला इकदत्ता, सकना, बाटी, छटीकरा, अरहेरा, चौमुहां, बढौता, नगला ब्राह्मण जौनाई, नगला हवलादार, आझई खुर्द, आझई कलां, भरतिया, आटस, बडी आटस, देवी आटस, गोंदा आटस, नगला कीकी, नारायनपुर, नगला सुम्मेरा, नगला सुरीर आदि क्षेत्र शामिल है।
विज्ञापन

पुलिस चौकी जैंत की सीमाएं
थाना छाता, शेरगढ़, गोवर्धन, हाईवे, गोविंद नगर, बरसाना आदि शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें