मथुरा। राधारानी के गांव रावल में होली खेलते हुरियारे और हुरियारिन।
- फोटो : MATHURA
मथुरा। श्री राधारानी की प्राकट्यस्थली रावल में भक्तों द्वारा राधारानी संग खेली होली। लक्ष्मीनगर यमुनापार से 6 किलोमीटर दूर रावल गांव में स्थित राधारानी के मंदिर में भक्तों द्वारा होली का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया।
मंदिर के महंत राहुल कल्ला ने बताया कि हर वर्ष की भांति श्रीकृष्ण की आल्हादिनी शक्ति राधारानी के गांव रावल में राजस्थान, गुजरात, पंजाब, हरियाणा व उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों व पास के गांव नगलापोला, गोपी की नगरिया, नगला देवकरन, घड़ी हयातपुर, नगला रत्ती, सिहोरा, नगला पापरी आदि गांवों से बड़ी संख्या में महिला पुरुष होली का महोत्सव देखने आए। यहां रावल हुरिहारिनों की प्रेम पगी लाठियों की मार अपने अलग अंदाज में रस घोलती हैं। महोत्सव में रंग बिरंगे कपड़ों में गुजरिया लाठियां बरसाती नजर आईं। बाबा मोहिनी शरण महाराज द्वारा भजन और रसिया प्रस्तुत किए। ब्रजलता गुप्ता व रजनी सक्सेना ने बताया वह पिछले 20 साल से लगातार रावल धाम होली पर आते हैं ।