फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: श्रीजी की नगरी में निकाला गिरिराज प्रभु का डोला

विज्ञापन
गिरिराज प्रभु के डोला में शामिल ब्राह्मण समाज के लोग। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
राधाकुंड (मथुरा)। संगम स्थित गिरिराज मंदिर से बृहस्पतिवार को ब्राह्मण समाज द्वारा गिरिराज प्रभु को डोले में विराजमान कर निकाला। 250 वर्ष से चली आ रही परंपरा को जीवंत किया।
विज्ञापन

ब्राह्मण समाज के लोगों ने होली के रसिया और ब्रज के लोकगीत गिरिराज प्रभु को सुनाए। नगरवासियों ने अपने आराध्य पर पुष्प वर्षा कर भोग लगाया। सेवायत देवेंद्र कौशिक ने बताया गिरिराज प्रभु का डोला ब्राह्मण समाज के लोगों ने निकाल कर 250 वर्ष पुरानी परंपरा को कायम रखा है।
गिरिराज प्रभु का डोला हनुमान मंदिर, जवाहर चौक, जोशी गाली, मिश्रा मोहल्ला, राधा रानी परिक्रमा भ्रमण करता हुआ संगम स्थित गिरिराज मंदिर पहुंचा। शाम को आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष टिम्टू, रामेश्वर देशला, पप्पू पुरोहित, राजू, हरिशंकर शुक्ला, श्यामसुंदर गोस्वामी, उमा कौशिक, राकेश कौशिक, कृष्ण गोपाल कौशिक, चंद्र मनोज कौशिक, चिंता गोस्वामी, मनोज गौड़, भोला दुबे, कन्हैया लाल शर्मा आदि ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें