फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मथुरा के मांट में बड़ी वारदात...युवक की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या, गुस्साए घरवालों ने लगाया जाम

Thu, 06 Nov 2025 03:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के मांट में दिन दहाड़े युवक की गोली मारकर युवक की हत्या कर दी गई। हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। घरवालों ने सड़क पर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन
युवक की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मांट-डांगोली मार्ग पर बृहस्पतिवार को बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव के पास तमंचा पड़ा मिला। गुस्साए ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। काफी देर तक हंगामा होता रहा। पुलिस अफसरों ने समझा बुझाकर जाम खुलवाया। पुलिस की जांच में सामने आया है कि ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत हुई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


मांट राजा जाटव मोहल्ला निवासी अक्कू उर्फ जगदीश (28) बृहस्पतिवार दोपहर को बाइक से अपने खेत पर जा रहा था। परिजन का आरोप है कि मांट-डांगोली मार्ग पर कब्रिस्तान के समीप युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही सीओ मांट आशीष शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव के पास से तमंचा बरामद किया। 

घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर शव को रखकर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक पुलिस के समझाने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। एसपी देहात सुरेशचंद्र ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। ग्रामीणों ने बताया कि बाइक सवार महिला व दो पुरुषों में से किसी ने गोली चलाई। 
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक सहित कई लोगों को हिरासत में ले लिया। इनसे पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।एसपी देहात ने बताया कि ट्रैक्टर से टक्कर लगने से युवक की मौत होने की बात प्रकाश में आ रही है, लेकिन गोली चली है तो उसकी जांच भी कराई जा रही है। शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के पैनल से कराया गया है। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है।

तमंचे की होगी जांच
एसपी देहात सुरेश चंद ने बताया शव के पास से मिले तमंचे की जांच की जा रही है कि वह किसका और तमंचे पर जंग लगी हुई हैं और उससे गोली चली है या नहीं, इसके लिए फोरेंसिक टीम को जांच के लिए भेजा गया है।

गले पर और सिर पर है चोट के निशान
सीओ ने बताया कि मृतक अक्कू के सिर पर और गले पर चोट के निशान हैं। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। मौके से एक मेकअप किट भी मिली है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें