फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: एक अगस्त से मजदूराें के कल्याण के लिए चलेगा अभियान: सुनील भराला

विज्ञापन
मथुरा। श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सुनील भराला श्रमिक योजनाओं की जानकारी देते हुए। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। श्रम विभाग में मजदूरों के कल्याण के लिए चल रहीं आठ महत्वपूर्ण योजनाओं को लेकर विभाग गंभीर है और मुख्यमंत्री के निर्देश पर हम एक अगस्त से इन योजनाओं को अभियान के रूप में ले रहे हैं। प्रति सप्ताह इन योजनाओं में होने वाले कामों की डीएम समीक्षा करेंगे और मजदूरों तक कितना लाभ पहुंचा, इसकी जानकारी देंगे। यह जानकारी श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सुनील भराला ने रविवार को पीडब्ल्यूडी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में दी।
विज्ञापन

उन्होंने विभाग की कमियों को स्वीकार करते हुए कहा कि अभी तक विभाग की लापरवाही के चलते मजदूरों के कल्याण के लिए चलाई जा रही अति महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ श्रम विभाग तक नहीं पहुंच रहा है। जो योजनाएं मजदूरों के कल्याण के लिए बनी हैं, उन योजनाओं की जानकारी के लिए प्रत्येक फैक्टरी के बाहर बोर्ड लगाए जाएंगे।
विभाग को निर्देश दिए हैं कि 11-11 श्रमिक नेता, श्रमिकों के लिए काम करने वाले लोग, फैक्टरी संचालक आदि की टीम तैयार करें और इसके बाद योजनाओं के जागरूकता के लिए श्रमिक सम्मेलन आयोजित कराया जाएगा। जिलाध्यक्ष मधु शर्मा का रविवार को जन्मदिन था। श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन ने उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि वह श्रम विभाग की योजनाओं के प्रचार प्रसार में सहयोग करेंगी।
विज्ञापन

वीडियो सहायक श्रमायुक्त का ही
मंत्री ने कहा कि श्रम विभाग के सहायक श्रमायुक्त प्रभात कुमार का वायरल ऑडियो सही था। उनके निलंबन की संस्तुति मैंने ही की थी और इसकी जांच शासन स्तर पर चल रही है। ऑडियो में जो भ्रष्टाचार की बात कही जा रही है, उसमें दोषी कर्मचारी बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें