फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: शहर में फ्री वाई-फाई की सुविधा शुरू, तिरंगा झंडा भी लगेगा

विज्ञापन
होलीगेट पर फ्री वाई-फाई सुविधा का उद्धघाटन में नगर आयुक्त अनुनय झा, पार्षद राजेश सिंह पिंटू व अन्? - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
मथुरा। स्मार्ट सिटी योजना के तहत रविवार को मथुरा के होलीगेट चौराहा एवं जुबली पार्क में फ्री वाई-फाई सेवा का उद्घाटन महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु ने किया। शिलापट्टिका पर मनोनीत पार्षदों ने अपने नाम अंकित न होने पर आपत्ति जताई है। इसके अतिरिक्त होली गेट पर 50 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज की शिलान्यास पट्टिका का भी अनावरण किया गया। यहां गणतंत्र दिवस से राष्ट्रीय ध्वज लहराना प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन

महापौर ने बताया कि प्रमुख चौराहा होली गेट एवं जुबली पार्क में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिकों का आवागमन बना रहता है। श्रद्धालुओं को भी नेटवर्क न आने से परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर निगम ने स्थापित किए गए फ्री वाई-फाई से सभी को बहुत सहूलियत मिलेगी।
नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि प्रथम चरण में वृंदावन में प्रेम मंदिर एवं विद्यापीठ चौराहे पर फ्री वाई-फाई का उद्घाटन के पश्चात अब द्वितीय चरण में होली गेट एवं जुबली पार्क पर फ्री इंटरनेट सेवा का उद्घाटन हुआ है। जल्द ही अन्य स्थानों पर भी फ्री वाई-फाई की सुविधा लोगों को उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

एक मोबाइल फोन नंबर से 24 घंटे में 30 मिनट तक फ्री वाई-फाई की सुविधा का लाभ लिया जा सकता है। वाई-फाई से एक बार में कुल 150 मोबाइल फोन जुड़ सकेंगे। शिलालेख पूजन के वक्त पार्षद राजेश सिंह पिंटू, रामदास चतुर्वेदी, राजेंद्र पटेल, भाजपा नेता सरदार राजेंद्र सिंह होरा मौजूद रहे।
लोकार्पण तो हुआ, लेकिन बंद पड़ी है वाई-फाई सेवा
नगर निगम ने होली गेट चौराहे की वाई-फाई सुविधा का लोकार्पण तो कर दिया गया, लेकिन अभी तक यह शुरू नहीं हो पाया है। पिछले एक माह से ध्वस्त पड़ी इस सेवा को सुचारु करने की लोकार्पण के समय ही लोगों को सुध आई।
बताया गया कि एक माह पूर्व होली गेट की मुख्य इमारत पर वाई-फाई सेवा का टावर लगाया गया था, जिसकी छतरी को दो रोज बाद ही बंदराें ने क्षतिग्रस्त कर दिया, तब से अब तक यह सेवा सुचारु नहीं हुई है। लोकार्पण के वक्त नगर आयुक्त अनुनय झा को बताया गया कि बंदरों की तोड़फोड़ के कारण वाई-फाई सेवा बंद है। इस पर आयुक्त ने तुरंत अधीनस्थों को इसे संचार विभाग से संपर्क कर सुचारु करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें