फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पुलिस ने 77 किलो गांजा सहित चार तस्करों को किया गिरफ्तार, कार बरामद

Sat, 17 Sep 2022 12:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा पुलिस ने चार गांजा तस्करों को पकड़ा है। इनकी कार से 77 किलो गांजा बरामद हुआ है। इसकी कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई गई है। 
विज्ञापन
एसओजी की गिरफ्त में गांजा तस्कर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के एसएसपी अभिषेक यादव ने जिलेभर में ‘जीरो ड्रग्स अभियान’ की घोषणा किए जाने के बाद राया पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 12 लाख रुपये कीमत के 77 किलो गांजे के साथ चार तस्कारों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि एसओजी प्रभारी राकेश यादव और एसएचओ ओमहरि वाजपेयी अलीगढ़ रोड पर पिरसुआ बंबे के पास से होंडा सिटी कार की डिग्गी व पिछले बंफर के अंदर बनाए गए बॉक्स में छिपाकर ले जाए जा रहा 77 किलो गांजा बरामद किया है। 

ये आरोपी हुए गिरफ्तार 

पुलिस टीम ने चांद बिलोच पुत्र नन्हें खां निवासी जीमर छबीला, बुलंदशहर, फिरोज खान पुत्र मोहम्मद इशहाक, मोहम्मद इरशाद पुत्र मोहम्मद इशहाक निवासीगण चमन कॉलोनी गाजियाबाद, अनवर हुसैन पुत्र कलुआ निवासी शेरपुर थाना बहादुरगढ़ हापुड़ को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्कर काफी समय से मादक पदार्थो की तस्करी कर रहे हैं।
विज्ञापन

वह पेडेरु, विशाखापट्टनम से करीब दो हजार रुपये प्रति किलो में गांजा खरीद करकर एनसीआर के जनपद गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, मेरठ, बुलंदशहर, मथुरा आदि में 15-20 हजार रुपये प्रति किलो में बेचते थे। पुलिस ने इनके पास से होंडा सिटी कार संख्या यूपी 14 एवाई 2156 और कुल 77 किलो गांजा बरामद किया है।

तस्कर बोले एक कुंतल था गांजा

गांजा तस्करी में गिरफ्तार किए गए चारों अभियुक्तों ने पुलिस लाइन में मीडिया से कहा था कि उनके पास से एक क्विंटल गांजा मिला है, जिसे पुलिस ने 77 किलो बरामद दिखाया है। पकड़ी गई होंडा सिटी कार में भी बोनट के नीचे इसे छुपाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। 

जीरो ड्रग्स अभियान में हाईवे और जमुनापार में भी पकड़ा गांजा

पुलिस के जीरो ड्रग्स अभियान के तहत जिले के अन्य थानों में भी नशा माफिया के खिलाफ पुलिस ने धरपकड़ की है। इसमें थाना हाईवे इलाके से जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू पुत्र कोमल प्रसाद निवासी भरतिया को 1 किलो 700 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है। इसके अलावा थाना मांट इलाके से प्रकाश पुत्र किशन चंद्र निवासी भद्रवन से 650 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। जमुनापार पुलिस ने एक किलो 450 ग्राम गांजा बरामद कर बंटू को गत 20 अगस्त को ही जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें