फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: मथुरा में तैनात सेना के कैप्टन पर दुष्कर्म का आरोप, हिसार की युवती ने दर्ज कराया मुकदमा

Sat, 17 Sep 2022 10:21 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

पीड़ित युवती ने सैन्यकर्मी, उसके पिता और बहनोई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मथुरा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार की युवती ने मथुरा में तैनात सैन्यकर्मी के खिलाफ दुष्कर्म और उसके पिता व बहनोई के खिलाफ धमकाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस मामले में थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस शनिवार को पीड़िता के 164 के बयान दर्ज कराएगी।

विज्ञापन


मथुरा में तैनात सैन्यकर्मी पुनीत कुमार (निवासी थांडी फोगाट, चरखी दादरी हाल निवासी आजाद सेक्टर, गुरुग्राम) सेना में कैप्टन है। उससे युवती की मुलाकात हिसार कैंट में नवंबर 2021 में हुई थी। दोनों में दोस्ती हो गई तो मोबाइल नंबर का आदान प्रदान हुआ। 

होटल में किया दुष्कर्म 

थाना प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर के मुताबिक युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी उसे चंडीगढ़ भी घुमाने ले गया। यहां एक होटल में रुके तो युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद मथुरा में सेना क्षेत्र में कमरे में रखकर दुष्कर्म करता रहा। 

विज्ञापन

युवती ने बताया कि शादी का झांसा देकर लगातार आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करता रहा, जब शादी के लिए कहा तो उसने इनकार कर दिया। इस बीच कैप्टन के पिता जोगेंद्र फोगाट और बहनोई प्रवीण ने युवती को धमकाया। 

मथुरा पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा 

पीड़िता ने एसएसपी हिसार से शिकायत की। मामला मथुरा का होने के कारण युवती शुक्रवार को थाना सदर बाजार पहुंची। यहां पर उसकी तहरीर पर दुष्कर्म और धमकाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल करा लिया गया और 161 के बयान भी दर्ज किए गए हैं। पुलिस कैप्टन के आवास पर गई तो वह मिला नहीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें