चिकोरी प्लांट पर जांच करते खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी।
- फोटो : VRINDAVAN
मथुरा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मथुरा के डीओ डॉक्टर गौरी शंकर के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने सौंख रोड पर श्रीकृष्णा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एसआर एग्रो का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान प्लांट में गंदगी और खाद्य पदार्थ का रखरखाव ठीक नहीं था। जिसके लिए प्लांट मालिक को नोटिस दिया। संदेह होने पर चिकोरी पाउडर का नमूना संग्रह किया। काफी पाउडर में प्रयोग किए जाने वाले लगभग 3000 किलो चिकोरी पाउडर मौके पर नष्ट करा दिया गया।
इसके साथ काफी पाउडर एवं चिकोरी पाउडर का मिश्रण अनुपात की जांच के लिए नेसकेफे गोल्ड एवं नेसकेफे क्लासिक का एक-एक सैंपल संग्रहीत कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। उसके बाद टीम ने छाता तहसील के ग्रामीण खापुर क्षेत्र में संचालित अचार फैक्टरी का निरीक्षण किया।
जहां गंदगी के अंबार लगे मिले, साथ ही संदेह होने पर 2 सैंपल अचार के जांच के लिए संग्रहीत किए। इसके बाद 1000 किलो खराब हो चुके अचार को मौके पर नष्ट करा दिया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवराज सिंह, गजराज सिंह, ताराचंद थे।